संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में आज थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत। अवगत कराना है कि थाना जानी पुलिस के द्वारा 09/12/2020 को छात्राओं से छेड़छाड़ की अलग अलग घटनाओं से संबंधित पंजीकृत कराएं गए। मुक़दमा अपराध संख्या 460/20 धारा 354/354 क/354घ/504/506/507 भादवि 7/8 पोस्को अधिनियम में नामजद अभियुक्त अतुल पुत्र अशोक उर्फ पिंकी निवासी जानी खुर्द थाना जानी जनपद मेरठ को उपनिरीक्षक प्रेमचंद शर्मा मय कांस्टेबल 1458 सुधीर कुमार मय होमगार्ड 1540 राजकुमार के द्वारा जानी नहर पुल से दिनांक 09/12/2020 समय करीब 07:10 बजे गिरफ्तार किया गया। व अन्य मुक़दमा अपराध संख्या 461/20 धारा 354 क भादवि 7/8 पोस्को अधिनियम में नामजद।

1. अभिषेक पुत्र पुष्पेन्द्र निवासी अधेड़ा परतापुर थाना जनपद मेरठ। 2. बालअपचारी आदित्य उर्फ लकी पुत्र सोनू निवासी सकूरपुर थाना भोजपुर गाजियाबाद को उपनिरीक्षक प्रेमचंद शर्मा मय कांस्टेबल 1458 सुधीर कुमार मय होमगार्ड 1540 राजकुमार के द्वारा भूपगढ़ी तिराहे जानी खुर्द से दिनांक 09/12/2020 समय 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया। छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना में तत्काल अभियोग पंजीकरण के साथ ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर क्षेत्रवासियों के द्वारा थाना जानी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंशा की हैं।