संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में 14 जुलाई की रात्रि मे थाना सरुरपुर मेरठ पर सतबीर पुत्र अभेराम निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ अंकुर पुत्र फकीरू निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ (घायल) द्वारा थाना सरूरपुर आकर बताया कि 14 जुलाई को समय करीब 11:15 बजे रात्रि में अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र केदार सिंह निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ द्वारा वादी के पुत्र सुमित की रंजिशन गोली मार कर हत्या कर देने तथा वादी के चचेरे भाई अंकुर पुत्र फकीरू को घायल कर देने पर मौके पर ही स्थानीय लोगो द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू को पकड कर पिटाई कर देना लेकिन अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू द्वारा तमन्चा लहराते हुए मौके से भाग जाना ।
घायल अंकुर उपरोक्त को तत्काल ही उपचार हेतु भेजा गया तथा वादी सतवीर की तहरीर के आधार पर थाना सरूरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 226/2021 धारा 302/307 अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र केदार सिंह निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ पंजीकृत किया गया तथा थाना सरुरपुर मेरठ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर वांछित/फरार अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू उपरोक्त को 15 जुलाई की सुबह करीब 04:30 बजे आला कत्ल एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ सरधना बिनौली रोड पर चोर घटा रोड से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना सरूरपुर पर मुकदमा आयुध अधिनियम पंजीकृत कराया गया । घटना के तत्काल बाद ही वांछित/फरार अभियुक्त को आलाकत्ल तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र केदार सिंह निवासी कस्बा खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ उम्र करीब 45 वर्ष। बरामदगी का विवरण एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर आला कत्ल।