मेरठ न्यूज: राष्ट्रीय स्तरीय पर खो-खो खेल कर आए बच्चो को किया सम्मानित।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज मेरठ शहर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी के आवास पर राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो खेल कर आए मेरठ जिले के बच्चो हिमांशु, आदित्य, शिवम, ईशू ,के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें बच्चो ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है एवम राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भी मेरठ जिले के प्रशांत चौहान, अभिषेक को सम्मान के साथ साथ बच्चो के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। गरिमामान उपस्थिति कोच मनोज कनौजिया, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी तान्या वर्मा आदि मौजूद रहे। यह बच्चे रामसहाय इंटर कालेज में ट्रेनिंग करते हैं। यह बच्चे गाँधी आश्रम झुगी झोपड़ी से निकल कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। सांसद जी ने यह भी कहा बच्चो को की आप अपने भविष्य को संवारने हेतु खेल प्रतियोगिता में भाग लेते रहे। आपको तैयारी करने के लिए जिस चीज की भी जरूरत होगी। वो चीज आपको उपलब्ध कराई जाएगी। खेल प्रतियोगिता के साथ साथ बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन करने के लिए भी विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा। और उनको शिक्षा के लिए भी जो चाहिए वो आपको मिलता रहेगा।