संवाददाता: मनीष गुप्ता
विषय: फ्री शिक्षा में रहा विशेष योगदान
मेरठ शहर में फीट फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस। यह कार्यक्रम संस्था ने गरीब बच्चो को बस्ती से इंस्टीट्यूट पर लाकर मनाया। यह संस्था पिछले एक साल से गरीब बच्चो उनके घर लाकर शिक्षा प्रदान करने का कार्य करती है।
उसके बाद उन बच्चो को उनके घर छोड़ने भी जाती है। यह प्रयास उनका एक साल से चल रहा है। बच्चो फ्री शिक्षा, कॉपी, किताबे, पेंसिल, रबर आदि चीजे बच्चो को फ्री दी गई है। जिनके पास पहने के लिए कपड़े नही थे।
उनको कपड़े दिए गए। खाने पीने की चीजों का भी विशेष ध्यान दिया गया। यह संस्था महीने में कई बार अलग अलग जगह पर गरीब बच्चो को शिक्षा देती है।
जैसे थापरनगर, रोहता रोड, माधवपुरम, शास्त्री नगर आदि जगहों पर ज्ञान प्रदान करती है। यह संस्था जीरो फंडिंग संस्था है। इस संस्था के द्वारा जयपुर में भी गरीब बच्चो को शिक्षा प्रदान की गई। और उन बच्चो को मुफ्त किताबें आदि चीजे बच्चो बाटी गई।
आज भी संस्था ने अपना एक साल पूरा होने की पूरी खुशी गरीब बच्चो के साथ अपने इंस्टीट्यूट पर खुशियां बाटी। और अपने स्थापना दिवस को उनके साथ मिलकर मनाया। इस पूरे कार्यक्रम में फीट फाउंडेशन के फाउंडर ईशान चावला जी, अनमोल ढींगरा, दक्ष नारंग, रोशनी, पवन, चिराग, चिराग पराशर, आस्था, युक्ति आदि सदस्य शामिल रहे।