Meerut News: Farewell ceremony was organized.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज 30 नवंबर को पुलिस लाईन्स, मेरठ स्थित सभागार में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, यातायात/लाईन्स, मेरठ द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को फूलमाला पहनाते हुए ससम्मान घड़ी, प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के परिवारीजन, प्रतिसार निरीक्षक मुकेश सिंह रावत, एवं मदों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पद व नाम अधिकारी/कर्मचारीगण उपनिरीक्षक मंगत सिंह त्यागी पुत्र हरस्वरूप सिंह, ऐच्छिक सेवानिवृत्त, उपनिरीक्षक शीतल प्रसाद पुत्र खूबी राम शर्मा, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त, उपनिरीक्षक मेघराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त, उपनिरीक्षक असलम अली खॉ पुत्र मासूम खॉ, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त, मुख्य आरक्षी सुन्दर पाल पुत्र जयपाल सिंह, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त।