संवाददाता: मनीष गुप्ता
थाना क्षेत्र खरखौदा मे स्थित ग्राम चिंदौडी की नाले की पुलिया के ऊपर से ई रिक्शा 24 अक्टूबर की रात्रि मे राजा द्वारा ई रिक्शा को लूट लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना खरखोदा पर वादी अशोक कुमार पुत्र वंशीधर निवासी हनुमानपुरी सूरजकुण्ड थाना सिविल लाईन मेरठ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 483/21 धारा 392 राजा पंजीकृत हुआ घटना के अनावरण हेतु श्रीमान क्षेत्राधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक किठौर के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना खरखौदा पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त राजा उर्फ सादाव पुत्र छम्मन जैदी निवासी के ब्लाक लोहियानगर थाना खरखौदा जनपद मेरठ को लूटे गये ई रिक्शा नंबर UP 15DT 1426 के साथ आज 26 अक्टूबर को समय 05:10 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण के नाम पतेराजा उर्फ सादाव पुत्र छम्मन जैदी निवासी के ब्लाक लोहियानगर थाना खरखौदा जनपद मेरठ। बरामदगी का विवरण एक ई रिक्शा नंबर UP 15DT 1426