संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में जनता की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी जी ने कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जी ने विभाग के लोगो को आदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी क्षेत्रों में छोटी छोटी टीम गठित की गई है। टीम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।

डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के चलते जिलाधिकारी जी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान घरों में लगे कुलरों के अंदर जमा कचरा व पनपते जहरीले मच्छरों से सावधान रहने की अपील की गई।लोगो को कहा की कूड़ा कचरा सड़क पर ना डाले। कूड़े के लिए डस्टबिन का उपयोग करे। इसी के साथ नगर निगम की गाड़ियां कॉलोनियों में मोहोल्लो में जा जाकर घरों का कूड़ा निस्तारण कर रही है। सुबह से ही नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। छोटी छोटी गली मोहल्ला में जाकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के चलते विभाग के सभी लोग पूरी टीम के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में मदद कर रहे हैं। वही दूसरी और आम जनता से भी अपील की गई। कि अपने आस पास सफाई का ध्यान रखें।