Breaking Newsउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: महिला शक्ति को किया सम्मानित।

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में स्थित आज थाना देहली गेट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं थाने पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों की मीटिंग की गए एवं सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ के सुभारम्भ पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन मे अन्य गणमान्य लोगो द्वारा उपरोक्त अवसर पर संबोधित कर थाना देहली गेट जनपद मेरठ पर प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार त्यागी जी द्वारा थाना देहली गेट के समस्त महिला आरक्षीगणो के साथ तथा महिला शक्ति टीम की सम्मानित सदस्यो तथा महिला सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज थाना देहली गेट पर महिला कर्मचारियों द्वारा केक काटा गया।
जिसके उपरांत क्षेत्राधिकारी कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र त्यागी जी द्वारा महिला कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान चिन्ह भेंट किए गए। और नारी शक्ति को दिल से शुक्रिया अदा किया गया।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स