संवाददाता: मनीष गुप्ता
सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, सदर मेरठ में आजादी के अमृत महोत्सव के चलते बच्चो को चित्रकला के प्रति जागरूक करने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और बच्चो ने देश प्रेम को लेकर विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए। जो की देखने में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे।

इसके साथ अध्यापिकाओं द्वारा बच्चो को इसकी विशेषताओं के विषय में भी बताया गया , ताकि आगे चल कर यह उनके काम आ सके। बच्चो ने इस प्रतियोगिता में वीर सैनिकों, पर्यावरण व भारत माता के चित्रों का निर्माण किया ,जो देखने में बहुत सुंदर लग रहे थे। इस कार्यक्रम के कॉलेज की प्रिंसिपल वंदना गर्ग, डॉक्टर अंचल मैम, फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, चैनल के सदस्य व अन्य अध्यापिका भी उपस्थित रही। सभी अध्यापिकाओं ने बच्चो का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही प्रिंसिपल वंदना गर्ग मैम ने बच्चो का मनोबल बढ़ाने हेतु विशेष रूप से बात की ओर बच्चो को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ विशेष बाते समझाई। और उनको आशीर्वाद देते हुए। मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम आयोजित करने में *सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, सदर व आराध्या एक अहसास फाउंडेशन, मेरठ व जनवाद टाइम्स न्यूज चैनल का विशेष योगदान रहा।