मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में गैर कानूनी तरीके से शस्त्र रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना रेलवे रोड पुलिस द्वारा मंशा देवी मंदिर से करीब 25 कदम जमानिया बाग तिराहे की तरफ से अभियुक्त राजन पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला सराय काजी थाना मैडिकल मेरठ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया। थाना रेलवे रोड पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई। थाना पुलिस ने कहा कि गैर कानूनी रूप से हथियार रखने वालो के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मेरठ न्यूज: थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा
पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व में थाना लालकुर्ती पुलिस मेरठ द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से आज दिनांक 26 दिसंबर को 02 कड़े व 02 अंगुटी सोने की व 6010 रूपए नगद बरामद हुए। थाने से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 839/2020 धारा 380/ 411 भादवि से संबंधित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
साहिल पुत्र मदन मोहन शर्मा निवासी 64-6 चैपल स्ट्रीट इंडियाना बार के पीछे थाना लालकुर्ती। हाल पता जिब्रान उर्फ बल्लू का मकान संख्या 303 घोसी मोहल्ला थाना लालकुर्ती मेरठ।
अपराध करने का तरीका।
अभियुक्त द्वारा दरवाजे पर लगी बैल को बजा कर घर में कोई न होने के उपरांत घर में घुसकर घटना को अंजाम देना।