संवाददाता : मनीष गुप्ता
मेरठ शहर मे किठौर पुलिस ने शनिवार को देर रात एक घर पर छापा मारकर गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी सवार दो गोकशी वालो से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली लगने से घायल समेत दो गोकशी के आरोपी दबोच लिए। थाना किठौर एस ओ श्री अरविंद मोहन शर्मा जी ने बताया कि बीती रात मोहल्ला मौसमखानी स्थिति गोकशी के आरोपी अब्दुल वाहिद के घर छापा मारा। वहा से 20 किलो गौ मांस बरामद हुआ। उसने दो साथियो के बारे मे जानकारी दी। इस पर पुलिस ने बहरोडा रोड पर चैकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया। तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई मे गोकशी का एक आरोपी घायल हो गया। इस पर पुलिस ने गोकशी के आरोपी नईम व वसीम निवासी किठौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कूटी, 45 किलो गौ मांस, दो तमंचे व कारतूस बरामद किये। पशु चिकित्सक डाॅ सुबोध गोयल ने गौ मांस की पुष्टि की है।