उतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: 01 किलो ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता रेनू मेरठ : जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेशानुसार क्षेत्र में गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना पुलिस द्वारा 10 अप्रैल को अभियुक्त मोहम्मद शहजाद उर्फ बंटी पुत्र बाबूदीन निवासी 120 सोतीगंज निकट पुलिस चैकी थाना सदर बाजार मेरठ को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा 1 किलो 200 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर किया गया है। उक्त सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

मेरठ न्यूज: 01 किलो ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार आगामी चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह से मादक पदार्थों का वितरण ना कर सके। इसी लिए ऐसे अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स