Meerut News: Abu Lane market bathed in lights due to Diwali festival.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
दिवाली त्यौहार के चलते मेरठ शहर का प्रसिद्ध आबू लेन बाजार रोशनी में नहाया हुआ। महिलाएं, बच्चे, लड़कियां आदि सभी बाजार में खरीदारी करने के लिए निकल पड़े हैं। बाजार में एक दम से अच्छी खासी भीड़ और रौनक दिखने लगी है। लॉक डाउन की वजह बाजार में काफी मंदी आ गई थी। लोगो के पास पैसा नहीं बचा था। लोग प्रतिदिन भी अपना और अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर रहे थे।

माता लक्ष्मी की कृपा से जनता बड़े उत्साह के साथ बाजार में खरीदारी कर रही है। कल धनतेरस पर ज्वेलरी को लेकर भी बहुत ज्यादा अच्छी खासी भीड़ रही। लेकिन अब धीरे धीरे समस्या समाप्त होती जा रही है। अब आगामी त्यौहार दीवाली के चलते बाजार में रौनक लौट आई है। लोग अपने परिवार के साथ अब बाजार में आकर खरीदारी करने लगे है। दीपावली को हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहार में माना जाता है।
महिलाएं अपने श्रंगार, घर का सामान, कपड़े आदि चीजे खरीदती है। इन सभी सामानों को लेकर बाजार में माताओं और बहनों की काफी भीड़ आने लगी है। दिवाली को लेकर भी दुकानों पर समान सजने लगा है। इसी के चलते बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। आबू लेन, सदर बाजार,बेगुमपुल बाजार, वैली बाजार, लाला बाजार, कोटला बाजार में उमड़ी भीड़ ने रौनक लौटा दी। भीड़ होने के कारण पैदल चलने वाले व्यक्तियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी।