संवाददाता : मनीष गुप्ता
मेरठ शहर मे आज रेलवे रोड थाना पुलिस एस ओ श्री इन्द्र पाल सिंह जी रेलवे रोड थाना क्षेत्र मे मास्क आदि को लेकर विशेष अभियान चलाया। एस ओ रेलवे रोड श्री इन्द्र पाल सिंह जी से बात की तो आपने बताया की। उन्होंने आज मास्क को लेकर 15 चालान काटे। 7500 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। चालान काटने का कारण बताया कि प्रदुषण, इंश्योरेंस, मास्क के बिना नजर आए, हेल्मेट के बिना नजर आए, यातायात के नियमो का उल्लंघन, करना आदि। थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने वाहन चला रहे लोगो को हिदायत दी कि हेल्मेट और मास्क पहन कर घर से निकले। और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाऐ। वाहन को रोंग साइट न चलाऐ।