Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर किसानो ने डॉ आंबेडकर की 130वी जयंती मनाई
  • Bihar News
  • Breaking News

जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर किसानो ने डॉ आंबेडकर की 130वी जयंती मनाई

जनवाद टाइम्स 14 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर किसानो ने डॉ आंबेडकर की 130वी जयंती मनाई

मंटू राय संवाददाता अररिया

14 अप्रैल, 2021, अररिया I बाबा साहब अम्बेडकर जन जागरण शक्ति संगठन के लिए एक प्रेरणा श्रोत हैं और हर साल 14 अप्रैल को संगठन द्वारा बड़े स्तर पर अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है I कोविड महामारी को ध्यान रखते हुए इस साल संगठन ने कोई बड़ा आयोजन ना कर, घर घर में जयंती मनाने का निर्णय लिया I संगठन से जुड़े हज़ारों मजदूर-किसान साथियों ने अपने अपने टोला और घर में आंबेडकर जयंती मनाया I

जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर किसानो ने डॉ आंबेडकर की 130वी जयंती मनाई

अररिया शहर में आंबेडकर की मूर्ती पर संगठन के नव निर्वाचित महा-सचिव शिवनारायण और सचिव आशीष रंजन ने श्रधा सुमन पेश किया I आशीष रंजन ने कहा कि बाबा साहब ने मजदूरों के लिए बड़ी लड़ाइयाँ लड़ीं, 1948 में बने न्यूनतम मजदूरी कानून में बाबा साहब का बड़ा योगदान रहा I आशीष ने कहा कि बाबा साहब ने लेबर पार्टी बनाई थी क्यूंकि वह चाहते थे कि सभी वंचित तबके के लोग एकजुट होकर चीज़ें बदलें I उनका मानना था कि जाति मजदूरों को बांटती है और वर्ग संघर्ष को कमज़ोर करती है इसलिए जाति का उन्मूलन आवश्यक है I वे कौमी एकता पर भी जोर देते थे और धर्मनिरपेक्षता में पूरी तरह विश्वास करते थे I शिवनारायण ने कहा कि संगठन के अधिकार साथी दलित समाज से आते हैं और हमारे लिए अम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलना सबसे बड़ी चीज़ है I शिवनारायण ने कहा कि हम उनके बताये गए मार्ग “शिक्षित हो संगठित हो संघर्ष करो” पर चलना चाहते हैं और इसलिए संगठन युवाओं के साथ उनकी शिक्षा पर भी काम करता है I

जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर किसानो ने डॉ आंबेडकर की 130वी जयंती मनाई

इस मौके पर संगठन से जुड़े मिथुन कुमार पासवान, क्रिस्चम कुमारी, दीपक कुमार, राजदेव मांझी, सीमा मुर्मू, सोनिया कुमारी , नीतू कुमारी, विष्णु कुमार, दीपक कुमार को समाजिक कार्य में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सर्टिफिकेट भी दिया गया I युवाओं ने बाबा साहब अम्बेडकर के बताये मार्ग पर चलने और शिक्षित होने का संकल्प लिया I

जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से

डाँ अंबेडकर की 130वी जयंती मनाई गई।

संवाददाता-राजेंद्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों मे भारतीय संविधान के जनक डाँक्टर भीमराव अंबेडकर की 130वी जयंती

डाँ अंबेडकर की 130वी जयंती मनाई गई।  संवाददाता-राजेंद्र कुमार हाजीपुर वैशाली।राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों मे भारतीय संविधान के जनक डाँक्टर भीमराव अंबेडकर की 130वी जयंती मनाई गई है।प्रखंड के मीरपुर पताढ गांव मे शिवजी राय अहिआई गांव मे डाँ उपेंद्र कुमार, अजय मालाकार, राम सुमारी देवी,उच्च माध्यमिक विद्दालय कर्णपुरा मे वरिष्ठ शिक्षक सौजय कुमार सिन्हा, डुमरी मे डाँ अकल राम की अध्यक्षता मे डाँक्टर अंबेडकर की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने जयंती समारोह को संबोधित करते हूए कहा कि उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई मे ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट के लिए संविधान निर्माण की जिम्मेदारी उठाई। वे महामानव कर्मठ संघर्ष शील विद्बान थे।उनके जीवन से हमे प्रेरणा मिलती है।वक्ताओं मे पूर्व जिला पार्षद मंजेलाल राय,राजदेव राय,उपेंद्र राय,हरिहर दास,मनोज रजक हरेंद्र बैठा आदि शामिल है।  फोटो संलग्न

प्रखंड के मीरपुर पताढ गांव मे शिवजी राय अहिआई गांव मे डाँ उपेंद्र कुमार, अजय मालाकार, राम सुमारी देवी,उच्च माध्यमिक विद्दालय कर्णपुरा मे वरिष्ठ शिक्षक सौजय कुमार सिन्हा, डुमरी मे डाँ अकल राम की अध्यक्षता मे डाँक्टर अंबेडकर की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने जयंती समारोह को संबोधित करते हूए कहा कि उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई मे ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट के लिए संविधान निर्माण की जिम्मेदारी उठाई। वे महामानव कर्मठ संघर्ष शील विद्बान थे।उनके जीवन से हमे प्रेरणा मिलती है।वक्ताओं मे पूर्व जिला पार्षद मंजेलाल राय,राजदेव राय,उपेंद्र राय,हरिहर दास,मनोज रजक हरेंद्र बैठा आदि शामिल है।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : 87 लीटर विदेशी एवं 100 लीटर देसी शराब बरामद
Next: नीलगायों से किसानों की फसल सुरक्षा हेतु उपवास कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d