Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

महिला सेना हिंदू कल्याण महासभा की अध्यक्ष ने बीजेपी नेता पर लगाया मारने और हत्या की धमकी देने का आरोप

जनवाद टाइम्स 2 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200602_164418

संवाददाता सुशील चंद्र । महिला सेना हिंदू कल्याण महासभा की महानगर अध्यक्ष रेखा नागपाल ने बीजेपी के एक नेता अशोक शर्मा उनके पुत्र ओम शर्मा जो कि रावली मंडल में पदाधिकारी हैं तथा उनके भाई रुपेश शर्मा पर उनके घर पर आकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।रेखा नागपाल का कहना है कि वह कोविड 19 के इस महामारी में लोगों की समाज सेवा कर रही हैं जो कि बीजेपी नेता अशोक शर्मा को नागवार गुजर रहा है इसलिए अशोक शर्मा ने अपने पुत्र और भाई के साथ मिलकर उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे उनके गर्दन और हाथ मे गंभीर चोटें आईं हैं।

IMG 20200602 164418

महिला अध्यक्ष ने का कहना है कि वे अपने घर से निरंतर गरीब और असहायों को खाने के पैकिट और राशन सामग्री वितरित कर रही है जिसका बीजेपी नेता द्वारा विरोध किया जा रहा था नेता का कहना था कि राशन सामग्री और खाने के पैकिट उनके हाथों से बंटवाए क्योंकि वे इस क्षेत्र के नेता हैं लेकिन महिला अध्यक्ष ने मना कर दिया तो नेता जी द्वारा एक सप्ताह से महिला अध्यक्ष और उनके परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी लेकिन पड़ोस का मामला समझते हुए उन्होंने नजरअंदाज कर दिया लेकिन आज नेता जी ने अपने पुत्र और भाई के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी जब महिला के पति और जेठ उन्हें बचाने आये तो उन दोनों के साथ भी मारपीट कर दी और उनका मोबाइल भी छीन ले गए जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है।मारपीट के बाद बीजेपी नेता ने थाने जाकर महिला अध्यक्ष और उनके परिजनों के खिलाफ तहरीर दे दी।महिला अध्यक्ष का कहना है कि उक्त बीजेपी नेता उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं और धमकी देते हैं कि मैं बीजेपी का नेता हूँ तुम सबको बर्बाद कर दूँगा जान से मरवा दूँगा तुम मेरा कुछ भी नही बिगाड़ पाओगे अगर समाज सेवा करनी है तो मेरे अनुसार करनी पड़ेगी।रेखा नागपाल का कहना है कि उन्हें और उनके परिजनों को बीजेपी के नेता अशोक शर्मा इनके पुत्र ओम शर्मा और भाई रूपेश शर्मा तीनो से जानमाल का खतरा है अगर भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसके लिए ये तीनों और इनके परिवार जिम्मेदार होंगे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : कोतवाली मानधाता देल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने लगायी चौपाल सुनी समस्याएं
Next: Pratapgarh News : जिलाधिकारी ने गेहूॅ क्रय केन्द्र सराय बहेलिया, शिवगढ़ एवं राशन वितरण केन्द्र कुसुमी का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d