Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने पीपीई किट वितरण एवं सुगमता कार्यक्रम में की सहभागिता की
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने पीपीई किट वितरण एवं सुगमता कार्यक्रम में की सहभागिता की

जनवाद टाइम्स 18 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने नागवासुकि सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, (पश्चिमी पटरी) महाकुंभ नगर में स्थापित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के शिविर में आयोजित “पीपीई किट वितरण एवं सुगमता कार्यक्रम” में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और सफाई कर्मियों से बातचीत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जहां करोड़ों लोग संगम में स्नान करने आते हैं। इतनी विशाल जनसंख्या के बीच सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन एक चुनौती है, जिसे सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने पीपीई किट वितरण एवं सुगमता कार्यक्रम में की सहभागिता की

मंत्री बी. एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता का नया युग शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्वच्छ शौचालयों को आधुनिक स्वच्छ शौचालयों में बदला गया है, जिससे खुले में शौच की समस्या समाप्त हुई। इस पहल से मैनुअल स्कैवेंजिंग की कुप्रथा को भी समाप्त करने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘मैन-होल टू मशीन-होल’ के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि सफाई कर्मियों को खतरनाक और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में काम न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 2023-24 से ‘राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम कार्य योजना’ यानी ‘नमस्ते योजना’ लागू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आजीविका देना है। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अब कोई भी सफाई कर्मी जोखिम भरे कार्य के लिए मजबूर न हो।”

उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 65,060 सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों की प्रोफाइलिंग कर चुकी है, 32,734 श्रमिकों को पीपीई किट वितरित की जा चुकी हैं, 86 आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाइयों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किए गए हैं और 15,153 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं।IMG 20250218 WA0077

मंत्री बी. एल. वर्मा ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 से सरकार ने कचरा बीनने वालों को भी ‘नमस्ते योजना’ के अंतर्गत लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें कानूनी संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और सुरक्षित आजीविका प्राप्त होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा पृथक्करण को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bibar News-सोमवार 17 फरवरी से होगी 70 केन्द्रों पर मैट्रिक की परीक्षा
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:राहुल देशपाण्डेय ने शास्त्रीय भजनों से मन मोहा। मायसोरे मंजूनाथ ने वायलिन से समा बांधा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d