Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:त्रिवेणी संगम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई आस्था की डुबकी, सनातन संस्कृति की भव्यता को किया नमन
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:त्रिवेणी संगम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई आस्था की डुबकी, सनातन संस्कृति की भव्यता को किया नमन

जनवाद टाइम्स 16 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Dharmendra Pradhan took a holy dip in the Triveni Sangam, paid homage to the grandeur of Sanatan culture

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
त्रिवेणी संगम की पावन धरती पर महाकुंभ 2025 के अंतर्गत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रद्धा और आस्था के साथ स्नान किया। उन्होंने इसे सनातन सभ्यता, संस्कृति और शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का सबसे बड़ा संगम है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Dharmendra Pradhan took a holy dip in the Triveni Sangam, paid homage to the grandeur of Sanatan culture

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन को विश्व पटल पर स्थापित करने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का हर क्षण सनातन परंपराओं की भव्यता को दर्शाता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक रहेगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस आयोजन की भव्यता को विश्व स्तरीय बताया और कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को सशक्त करने वाला मंच है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मंत्रियों ने माँ गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होती है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Dharmendra Pradhan took a holy dip in the Triveni Sangam, paid homage to the grandeur of Sanatan culture

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल स्नान का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल तत्वों को आत्मसात करने का माध्यम भी है। पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देता है।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ 2025 न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सपरिवार किया त्रिवेणी संगम स्नान, महाकुंभ को बताया सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुम्भ की आस्था और जलवायु परिवर्तन से संबंधित जलवायु सम्मेलन का किया शुभारंभ

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d