Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग

जनवाद टाइम्स 18 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: People from America, London, Australia and Israel are also stunned to see the facilities of Mahakumbh's Central Hospital

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर : दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ में इस बार केवल आस्था ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का भी अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ नगर में अस्थायी हॉस्पिटल की जो व्यवस्था की गई है, उसने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से आए श्रद्धालुओं को भी चकित कर दिया है। अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल जैसे देशों के नागरिकों ने यहां की चिकित्सा सेवाओं को दुनिया में सबसे बेहतरीन करार दिया है। उन्होंने सेंट्रल हॉस्पिटल के रिकॉर्ड बुक में बाकायदा लिखा है कि योगी सरकार ने प्रयागराज में जो कर दिखाया, वैसा अब तक दुनिया के किसी देश में नहीं देखा गया। महाकुम्भ में सोमवार की शाम तक कुल साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है। जिसमें एम्स दिल्ली और आईएमएस बीएचयू के एक्सपर्ट की भी प्रमुख भूमिका है।IMG 20250218 WA0037

*विदेशी श्रद्धालु भी हुए मुरीद*
महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज करा चुके यूके के कैटेनियन डेविडसन ने कहा कि इतनी शानदार चिकित्सा सुविधाएं पहली बार किसी अस्थायी अस्पताल में देखी हैं। अपने देश में भी अस्थायी अस्पतालों में इतनी बेहतर व्यवस्थाएं कभी नहीं देखीं। यह तो पूरी तरह से स्थायी लगता है। इसी तरह इजरायल के डाइटेच ने कहा कि सेंट्रल हॉस्पिटल समेत महाकुम्भनगर के सभी चिकित्सा केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। हर मरीज की यहां पर गहन जांच हो रही है। जो बेहद प्रभावशाली तरीके से की जा रही है।

IMG 20250218 WA0039

*योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुनिया में मिसाल*
लंदन के नेकेल ने आईसीयू प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पांडेय और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे भाई का समय पर इलाज कर हमें पूरी तरह संतुष्ट किया गया। भारत की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं हमें यहीं महाकुम्भ में देखने को मिली हैं।ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ने महाकुम्भनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था को बहुत ही प्रभावशाली करार दिया है। उनका कहना था कि इस सेंट्रल हॉस्पिटल के जरिए ही दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की सार्थकता साबित हुई है।

*भारतीय श्रद्धालु भी संतुष्ट*
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के जज अनिमेष गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार ने जिस तरह एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की है, वह काबिले तारीफ है। दिल्ली से आए वासु ने बताया कि मैं परिवार के साथ महाकुम्भनगर में संगम स्नान के लिए आया था। यहां अचानक तबीयत खराब हो जाने से पूरा परिवार परेशान हो गया। इसके बाद लोगों ने सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी। जैसे ही हम सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचे, वहां के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने तुरंत हमारी जांच की और उपचार करने के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं। आराम मिलने के बाद हम वापस लौटे। महाकुम्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो इंतजाम किए हैं, वैसा पूरे देश में कोई और नहीं कर सकता।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: People from America, London, Australia and Israel are also stunned to see the facilities of Mahakumbh's Central Hospital

*साढ़े सात लाख श्रद्धालुओं का उपचार*
महाकुम्भ में सोमवार शाम तक 7.5 लाख श्रद्धालुओं को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं दी जा चुकी हैं। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए एम्स दिल्ली और आईएमएस बीएचयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत पूरे देश की एक्सपर्ट टीम यहां तैनात है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ राकेश शर्मा, सेंट्रल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज कौशिक के नेतृत्व में यहां एलोपैथी के 23 अस्पतालों में साढ़े पांच लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसके अलावा पांच लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट किए गए हैं। वहां, 4000 छोटे और 12 बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। वहीं, डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आयुष चिकित्सा से अब तक 2.25 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ पर बरस रही ईश्वर की कृपा, प्रतिदिन करोड़ों लोग कर रहे स्नान: मनसुख मांडविया
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d