Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:”विधान से समाधान” कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:”विधान से समाधान” कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Legal literacy and awareness camp organized for women under the program "Vidhan se Samadhan"

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर
महाकुंभ नगर स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में “विधान से समाधान” कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संबंधित विषयों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा किया गया।IMG 20250127 WA0062

शिविर की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम ने की। उन्होंने शिविर में उपस्थित जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकार, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून, और परिवार से जुड़े मामलों में सहायता के प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में श्रीमती रचना मिश्रा, योग प्रशिक्षक श्री गौरव सिंह (डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल), और श्री श्रवण शुक्ला (प्रवक्ता, यूनाइटेड कॉलेज) ने महिलाओं के अधिकारों और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। श्री गौरव सिंह ने समान पारिश्रमिक और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

यूनाइटेड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनके सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस प्रस्तुति को शिविर में उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इसके अतिरिक्त, सहज योग संस्था द्वारा जनमानस को योग का प्रशिक्षण दिया गया और योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लाभ बताए गए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Legal literacy and awareness camp organized for women under the program "Vidhan se Samadhan"

शिविर के समापन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी प्रदान करना समाज में समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Delhi News दिल्ली के कर्तव्य पथ पर संस्कृत में गूंजी महाकुम्भ के स्वर्गलोक की आभा
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतों का आशीर्वाद लेकर की संस्कृति और आध्यात्म की वंदना

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d