Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:भारत अखंड और सुरक्षित रहेगा, तभी हमारे धर्मस्थल, पर्व-त्योहार, मठ-मंदिर, हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित रहेंगी : सीएम योगी
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:भारत अखंड और सुरक्षित रहेगा, तभी हमारे धर्मस्थल, पर्व-त्योहार, मठ-मंदिर, हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित रहेंगी : सीएम योगी

जनवाद टाइम्स 18 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: India will remain united and safe, only then our religious places, festivals, monasteries, temples, our daughters and sisters will be safe: CM Yogi

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ के महत्व और सनातन धर्म की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ ने हमें एकता का संदेश दिया है। यह संदेश हमें अखंड रहने की प्रेरणा देता है। हमारी एकता ही देश की अखंडता का आधार है। जब भारत अखंड और सुरक्षित रहेगा, तभी हमारे धर्मस्थल, पर्व-त्योहार, मठ-मंदिर, हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित रहेंगी।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: India will remain united and safe, only then our religious places, festivals, monasteries, temples, our daughters and sisters will be safe: CM Yogi

*गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं…*
योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के प्रति गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी संकोच के हमें सनातन धर्म के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं। हिंदू होने का अर्थ केवल मनुष्यों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण चराचर जगत की सुरक्षा की गारंटी देता है। यही संदेश महाकुम्भ भी दे रहा है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: India will remain united and safe, only then our religious places, festivals, monasteries, temples, our daughters and sisters will be safe: CM Yogi

*दुनिया में इतना विशाल समागम संभव नहीं*
मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि 13 जनवरी से 16 फरवरी तक 33 दिनों में लगभग 52 करोड़ श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और इतने विशाल जनसमूह का समागम संभव नहीं है। जो लोग सनातन धर्म को कोसते हैं, उन्हें इस विराट स्वरूप का दर्शन करना चाहिए, जिससे उन्हें अपनी मानसिकता पर आत्मग्लानि होगी।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: India will remain united and safe, only then our religious places, festivals, monasteries, temples, our daughters and sisters will be safe: CM Yogi

सनातन धर्म को कोसने वाले हमेशा मुंह की खाते हैं

मुख्यमंत्री ने कुछ लोगों पर भारत, भारतीयता और सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म कभी भी उनके षडयंत्रों का शिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करता है, उसे हमेशा हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे लोग हमेशा मुंह की खाते हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:प्रयागराज की धरती महाकुम्भ 2025 में विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक मेले की गवाह बनी, अब तक 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के घाटों पर स्नान किया
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने को धर्माचार्यों और शोध कर रही संस्थाओं ने बताता अद्भुत

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d