Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Lucknow News: योगी सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नए निजी विश्वविद्यालय खोलने और विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी
  • Breaking News

Lucknow News: योगी सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नए निजी विश्वविद्यालय खोलने और विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी

जनवाद टाइम्स 8 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Lucknow News: Yogi government approved opening of three new private universities and scholarship scheme for studying abroad to promote higher education

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए तीन नये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं विदेश अध्ययन हेतु विशेष छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन, लखनऊ में सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।IMG 20250808 WA0060

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा The Foreign Commonwealth and Development Office (FCDO), United Kingdom के सहयोग से “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी–चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना” की शुरुआत की जा रही है। यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से आरंभ होगी और प्रारंभिक तीन वर्षों के लिए लागू रहेगी। योजना के अंतर्गत प्रदेश के 05 मेधावी छात्र-छात्राओं को यूनाइटेड किंगडम के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी एक विषय में एक वर्ष की मास्टर डिग्री हेतु पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। यह छात्रवृत्ति शैक्षणिक शुल्क, परीक्षा और शोध शुल्क, एकल छात्र के रहने हेतु मासिक भत्ता तथा इकोनॉमी क्लास में एक बार आने-जाने का हवाई किराया सम्मिलित रूप से प्रदान करेगी। योजना के तहत प्रति छात्र अनुमानित कुल व्यय £38,048 से £42,076 के मध्य होगा, जिसमें से उत्तर प्रदेश सरकार £19,800 यानी लगभग 23,00,000 रूपये राशि वहन करेगी तथा शेष व्यय FCDO UK द्वारा किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी सैद्धांतिक सहमति दी गई। वेदान्ता विश्वविद्यालय, मुजफ्फरनगर की स्थापना फतेह चन्द चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम हुसैनपुर बोपाडा, तहसील खतौली में 23.3349 एकड़ भूमि पर की जायेगी। उच्च स्तरीय समिति द्वारा 19 दिसम्बर 2024 को आयोजित बैठक में इसकी संस्तुति करते हुए आशय-पत्र निर्गत किये जाने की अनुशंसा की गई थी, जिसे अब मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, बोधिसत्व विश्वविद्यालय, बाराबंकी की स्थापना हेतु बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा ग्राम गदिया, परगना देवा, तहसील नवाबगंज, जनपद बाराबंकी में 25.31 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा “उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2025” का प्रख्यापन किया जायेगा तथा तत्पश्चात संचालन प्राधिकार पत्र निर्गत किया जायेगा।
तीसरे विश्वविद्यालय के रूप में के०डी० विश्वविद्यालय, मथुरा की स्थापना राजीव मेमोरियल एकेडेमिक वेलफेयर सोसाइटी, मथुरा द्वारा ग्राम अकबरपुर, तहसील छाता, जनपद मथुरा में 50.54 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित की गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची में संशोधन हेतु “उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, 2025” प्रख्यापित कर संचालन प्राधिकार-पत्र निर्गत किये जाने का निर्णय लिया गया है।Lucknow News: Yogi government approved opening of three new private universities and scholarship scheme for studying abroad to promote higher education

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि यह सभी निर्णय प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार, वैश्विक अवसरों की उपलब्धता और शिक्षा के क्षेत्र में निजी सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा हेतु सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News:दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र 11 अगस्त तक करें जमा
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक कॉपरेटिव कमेटी की बैठक सम्पन्न

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d