Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है
  • Breaking News

Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है

जनवाद टाइम्स 12 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के 63 जिलों से कोरोना का एक भी केस नही आया। 34 जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं है। प्रदेश के केवल 12 जनपदों में ही संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टेस्टिंग एवं टीकाकरण देश में सर्वाधिक किया गया है।

 

Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया हैश्री सहगल ने बताया कि 19 सितंबर से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन होने जा रहा है। अन्त्योदय कार्डधारक परिवार, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में से किसी भी योजना से लाभान्वित नहीं हैं, उनको मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के माध्यम से लगभग 40 लाख से अधिक अंत्योदय कार्डधारक परिवार लाभान्वित होंगे।

 

Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया हैउन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं, सेवाओं के लिए 25 सितंबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया जायेगा। इस योजना से नए लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,33,241 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,49,46,515 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 28 लोग तथा अब तक 16,86,487 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले हैं तथा 134 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

 

Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया हैश्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल 5,92,097 वैक्सीन की डोज लगायी गई है। उन्होंने बताया कि पहली डोज 7,22,39,995 तथा दूसरी डोज 1,46,45,020 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 8,68,85,015 डोजें दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश में 05 सितंबर से स्वच्छता-सैनीटाइजेशन का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत बरसात के बाद मच्छरजनित और जलजनित रोग से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Lucknow News :प्रदेश सरकार द्वारा पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत 29.68 लाख से अधिक लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित – मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह
Next: Prayagraj News :उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d