संवाददाता प्रताप सिंह आजाद । आगरा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कार भारती आगरा महानगर द्वारा राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सहयोग से भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भवन, शाहगंज, आगरा में हुआ।
उद्घाटन समारोह में डॉ बबीता सिंह चौहान प्रोफेसर पूनम सिंह, एडीजे प्रदीप कुमार मिश्रा और संस्कार भारती के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदर्शनी के चित्रों का कैटलॉग भी लोकार्पित किया गया।

डॉ बबीता चौहान ने कहा कि चित्रकला व्यक्ति में एकाग्रता बढ़ाने के साथ-साथ संस्कारों के संरक्षण का माध्यम भी है। वहीं प्रो. पूनम सिंह ने 68 महिला कलाकारों की सहभागिता को “कला कुंभ” बताते हुए आयोजन की सराहना की।
प्रदर्शनी में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज और बरेली की वरिष्ठ एवं नवोदित महिला चित्रकारों की कुल 68 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम में कई कलाकारों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ आयोजन का समापन हुआ।
संस्कार भारती आगरा महानगर द्वारा राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सहयोग से भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भवन, शाहगंज, आगरा में हुआ।