Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • सरकार, प्रदूषण व सेटेलाइट का घालमेल : डॉ धर्मेंद्र कुमार
  • Breaking News

सरकार, प्रदूषण व सेटेलाइट का घालमेल : डॉ धर्मेंद्र कुमार

जनवाद टाइम्स 17 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Integrating government, pollution and satellite: Dr. Dharmendra Kumar

लेखन डॉ धर्मेंद्र कुमार

किसानों की हितैषी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों की धान की फसल कटने के बाद उसके सामने बड़ा संकट खड़ा कर डरा दिया कि किसान की पराली से प्रदूषण होता है l कुछ किसानों ने तुगलकी फरमान की परवाह नहीं की और पराली जला दी l उन पर मुकदमे हुए, कॉलर पकड़ कर जेल भेजा गया, जुर्माना अदा करना पड़ा, सरकार ने दूसरे किसानों को डरा दिया कि हमारी सरकार सेटेलाइट से निगरानी कर रही हैl बेचारा किसान धान कटाई के बाद रवि की फसल बुवाई के लिए परेशान हो गया उसने रो -धोकर पराली का इंतजाम किया l

Integrating government, pollution and satellite: Dr. Dharmendra Kumar

वहीं सरकार के क्रय केंद्र के चक्कर काट -काट कर थककर किसान ने 1100-1200 रुपया प्रति कुंटल में धान मंडी में बेच दिया l 95 फ़ीसदी बिचौलिए धान क्रय केंद्र पर अपना खरीदा धान बेचने में सफल हुए l यह धान क्रय केंद्र पर न तौल कर मंडी में तुला और सीधा सरकारी गोदाम में पहुंचा l पल्लेदारों, किसानों से फर्जी तरीके से सिर्फ इंतखाब लेकर बिचौलियों ने उनके खाते में पैसा ट्रांसफर करा लिया जो बाद में बिचौलियों तथा क्रय केंद्र सचिवों ने बंदरबांट कर लिया, किंतु सरकार की सेटेलाइट व प्रशासन इस खुली डकैती को पकड़ने में असफल साबित हुई वहीं किसान की पराली को हव्वा बना दिया गया l

Integrating government, pollution and satellite: Dr. Dharmendra Kumar
दूसरी ओर सरकार द्वारा लाइसेंस शुदा बारूदी कारोबार जिसमें उत्पादित पटाखे, सुतली बम, रॉकेट शरद पूर्णिमा से लेकर दीपावली दीपावली के भोर 2 दिन तक आतिश बाजो ने आधी -आधी रात तक पूरी जिम्मेदारी के साथ, बिना किसी दंड की परवाह किए निर्बाध रूप से चलाई l देश की कोई गली धर्म इससे अछूता नहीं था l आतिशबाजी भीड़ भरे बाजारों में , गलियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर खूब बिक्री की गई शासन प्रशासन ने इसके लिए कोई अलग स्थान तक निर्धारित नहीं किया और उसे चलाने का समय भी निर्धारित नहीं किया l इससे यह साबित होता है कि सरकार ने बारूद बिक्री करने उसके फूकने में पूर्ण सहयोग किया वहीं सरकारी सेटेलाइट इसको भी पकड़ने में अक्षम साबित हुई l सरकारी सच्चाई यह भी है कि किसी भी राज्य की सरकार ने या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह नहीं कहा कि आतिशबाजी से प्रदूषण होता है , या हुआ है इनके चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जबकि किसान की पराली से सभी केंद्र व राज्य की सरकारों का दम घुट रहा था l इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार आतिशबाजी तथा बड़े व्यापारियों के साथ है और किसानों के हितैषी बने रहने का ढोंग करती है l अंततः सरकारी सेटेलाइट भी किसानों की दुश्मन साबित हुई है l हमें नहीं चाहिए ऐसी सरकारी सेटेलाइट- जो हमारे किसान भाइयों तथा व्यापारियों के बीच में भेदभाव पैदा करती हो l

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त।
Next: Etawah News: कानपुर क्षेत्र मंडलायुक्त ने बढ़पुरा ब्लॉक का निरीक्षण किया

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d