Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव के मद्देनजर डेडिकेटेड कोविड अस्पताल/कोविड हेल्थ सेंटर में बेडों की संख्या तुरंत बढ़ायें: जिलाधिकारी।
  • Bihar News
  • Breaking News

कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव के मद्देनजर डेडिकेटेड कोविड अस्पताल/कोविड हेल्थ सेंटर में बेडों की संख्या तुरंत बढ़ायें: जिलाधिकारी।

जनवाद टाइम्स 29 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210429-WA0021

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। ऐहतियातन कोविड संक्रमित मरीजों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक है ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जीएमसीएच में संचालित डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल सहित जिले के अनुमंडल मुख्यालयों में संचालित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में बेडों की संख्या, ऑक्सीजन तथा दवाईयों की उपलब्धता अविलंब सुनिश्चित की जाय।

कोविड मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन तथा अधीक्षक, जीएमसीएच को जीएमसीएच, बेतिया अवस्थित सी-ब्लाॅक के शेष बचे फ्लोर पर पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, शौचालय, शुद्ध पेयजल, हाउस कीपिंग, खान-पान आदि की व्यवस्था तुंरत करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में कोविड-19 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुव्यवस्थित तरीके से करनी है, दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। साथ ही ऑक्सीजन आपूर्ति की जो जरूरत है उसको पूर्ण करने के लिए अग्रतर कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, इस पर विशेष ध्यान दी जाय। इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर सकारात्मकता के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि माईकिंग के द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर तक कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सतर्क और सजग करने के लिए निरंतर अभियान चलायें। आमजन को अगल-बगल के गांव और मुहल्लों में जो कोरोना का फैलाव हो रहा है उसके बारे में बताएं कि आप अगर सतर्क और सजग रहेंगे तो संक्रमण का खतरा कम से कम होगा। उन्होंने कहा कि आमजन को यह जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है कि वे मास्क का जरूर उपयोग करें, आपस में दूरी बनाकर रहें, हमेशा साबुन से हाथ धोते रहें, बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें।

सिविल सर्जन द्वारा एक्टिव केसेज, आरटीपीसीआर जांच एवं टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही कोविड अस्पतालों सहित सभी सरकारी अस्पतालों में दवा एवं बेडों की उपलब्धता तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि के संबंध में भी जानकारी दी गयी। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि कोविड अस्पतालों सहित सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाय साथ ही स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कार्यरत अधिकारी, डाॅक्टर, नर्स सहित अन्य सभी कर्मियों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे।

अधीक्षक, जीएमसीएच द्वारा बताया गया कि डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में सभी बेड मरीजों से भर गये हैं। निदेशानुसार बेडों की संख्या बढ़ाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है ताकि कोविड मरीजों को भर्ती कर उनका समुचित इलाज किया जा सके।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सेधु माधवन एस, उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, डाॅ0 अरूण कुमार सिन्हा, अधीक्षक, जीएमसीएच, प्रमोद तिवारी, एसडीएम, बेतिया, विद्यानाथ पासवान, निदेशक, डीआरडीए, राजेश कुमार, ओएसडी, बैद्यनाथ प्रसाद, डीपीएम, जीविका, अविनाश कुमार उपस्थित रहे तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एमओआइसी, पीओ (मनरेगा), बीपीएम (जीविका) आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। फोटो

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: IPL 2021: राजस्थान ने मुंबई को दिया 172 रनों का लक्ष्य
Next: जिलेवासी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देशों का सख्ती के साथ करें पालन। जिलाधिकारी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d