प्रयागराज न्यूज़ :प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,85,552 सैम्पल की जांच की गई

रिपोर्ट विजय कुमार
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,85,552 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 1,776 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,17,15,215 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 3101 लोग तथा अब तक कुल 20,18,074 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 15,276 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 11 फरवरी, 2022 को एक दिन में 9,45,791 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,05,41,611 तथा दूसरी डोज 10,97,03,042 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,15,60,678 तथा दूसरी डोज 14,05,551 दी गयी है। कल तक 19,35,129 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।
उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,51,46,011 वैक्सीन की डोज दी गयी है।