Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • जनधन खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो होगा 1.3 लाख रु का नुकसान
  • Breaking News

जनधन खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो होगा 1.3 लाख रु का नुकसान

जनवाद टाइम्स 10 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201110-WA0093

 

महेन्द्र बाबू
प्रधानमंत्री जनधन योजना में लोगों को बैंक खाता खोलने के अलावा कई फाइनेंशियल लाभ भी मिलते हैं। जनधन मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई सबसे महत्वाकांक्षी फाइनेंशियल योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत खोले गए बैंक खाते के भी कई लाभ हैं। जैसे कि मिनिमम बैलेंस राशि न बनाए रखने पर आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। असल में जनधन खाते के तहत खोला गया बैंक खाता जीरो बैलेंस बचत खाता होता है। मगर इसके और भी फायदे हैं, जिसके तहत किसी खाताधारक को 1.3 लाख रु तक के बेनेफिट मिलते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल इस तरह होता है 1.3 लाख रु का नुकसान
अगर आप जनधन खाता खुलवाएं तो ध्यान रहे कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक जरूर होना चाहिए।

यदि आपने जनधन खाता खुलवा रखा है और आपका आधार लिंक नहीं है तो ये काम तुरंत निपटाएं। अगर आपका आधार नंबर जनधन खाते से लिंक नहीं है तो कई फायदों से हाथ धोना पड़ेगा। असल में जनधन खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसमें 1 लाख रु का दुर्घटना बीमा मिलता है। ये बीमा राशि आपको बिना मिनिमम बैलेंस रखे मिलती है। मगर यदि बैंक खाता आधार से लिंक न हो तो ये बेनेफिट नहीं मिलेगा।

ये है 30 हजार रु का दूसरा फायदा
दूसरा फायदा है 30000 रु के एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर का। ये कवर भी बैंक खाते से आधार लिंक होने पर ही मिलता है। तो इस तरह एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट हो गया 1.3 लाख रु का। खाताधारक की मृत्यु पर इस 1.3 लाख रु की राशि के लिए क्लेम किया जा सकता है। मगर शर्त आधार बैंक खाते से लिंक होने की है।

ओवरड्राफ्ट का बेनेफिट
जनधन खाताधारकों को बैंक खाते पर 5000 रु तक का ओवरड्राफ्ट (एक तरह का एडवांस लोन) मिलता है। जरूरत पड़ने पर आप ये पैसा अपने खाते से उस स्थिति में भ निकाल सकते हैं जब आपके खाते में जीरो बैलेंस हो। पर इसके लिए भी आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के बाद ही आपको 5 हजार रु तक का ओवरड्राफ्ट मिल सकता है। आप अपनी बैंक ब्रांच में जाकर अपना आधार बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं।

कैसे खुलता है जनधन खाता
जनधन खाता खुलवाने के लिए आप ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन, वोटर आईडी कार्ड के अलावा मनरेगा जॉब कार्ड की मदद ले सकते हैं। मनरेगा जॉब कार्ड आपके आईडी प्रूफ के रूप में काम करेगा। इन जरूरी दस्तावेजों से आपकी आईडी और एडरेस प्रूफ की जरूरत पूरी हो जाएगी। जनधन योजना की की शुरुआत 15 अगस्त 2014 को की गई थी।

ऐसे खुलेगा ऑनलाइन जनधन खाता
जनधन योजना के तहत बैंक अकाउंट किसी भी बैंक की ब्रांच या फिर बैंक मित्र की मदद से खुलवाया जा सकता है। दूसरा तरीका है कि आप किसी बैंक की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भर कर जमा करें। आपको जरूरी डॉक्युमेंट फॉर्म के साथ लगाने होंगे और आपका बैंक खाता तुरंत खुल जाएगा। आप फॉर्म डाउनलोड और उसके साथ जरूरी दस्तावेज लगा कर खाता खुलवा सकते हैं। एक बार में बैंक जाने से आपका खाता खुल जाएगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: पर्व की भीड़ से लगा जाम, फंसी रहीं तीन एंबुलेंस
Next: Ambedkarnagar News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन।

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d