संवादाता: मनीष गुप्ता
जनपद –पीआरवी 3787 दिनांक 03 मार्च को समय 08:31 बजे थाना सिविल लाईन अन्तर्गत हनुमानपुरी सूरजकुण्ड रोड से कॉलर ने लगभग 04 वर्षीय बच्ची के मिलने की सूचना दी। इस सूचना पर पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर 04 वर्षीय बच्ची को अपनी संरक्षा में लेकर पूछताछ की तो वह कुछ बता पाने में असमर्थ थी। पीआरवी ने बच्ची के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी देते हुये डीसीआर व सीसीआर को बताया तो सीसीआर द्वारा जानकारी दी गयी कि यह बच्ची 02 मार्च को सोहराब गेट थाना क्षेत्र नौचंदी से बच्ची का अपहरण कर लिया गया था तथा बच्ची की तलाश की जा रही थी। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 86/21 धारा 364 भादवि में मुकदमा पंजीकृत है। पीआरवी ने बच्ची को साथ लेकर स्थानीय थाने पहुंची जहां से बच्ची को थाने के माध्यम से सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।