Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: अतरौलिया ब्लॉक ग्राम सभा हाथीपुर मैं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे मजदूर को नहीं मिल रहा आवास
  • Breaking News

Azamgarh News: अतरौलिया ब्लॉक ग्राम सभा हाथीपुर मैं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे मजदूर को नहीं मिल रहा आवास

जनवाद टाइम्स 1 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Azamgarh News: Workers living below poverty line are not getting housing in Atraulia Block Gram Sabha Hathipur

रिपोर्टर संजीव कुमार त्रिपाठी

बता दें कि स्थानीय थानाक्षेत्र के हाथीपुर निवासी विरेन्द्र कुमार बीते कई सालों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई अधिकारी कर्मचारी इसकी सुध लेने को तैयार नही। पीड़ित एक मंडई में कई वर्षों से गुजारा रहा था लेकिन इसी बरसात में मंडई भी गिर गयी। वहीं ग्रामीणों की मदद से एक घरौंदा बना कर जीवन यापन कर रहा हैै। पीड़ित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बीते कई वर्षों से ग्राम प्रधान और अधिकारियों का चक्कर काट रहा है। ग्राम प्रधान आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं। वहीं कई बार अधिकारियों ने जांच किया लेकिन नतीजा केवल आश्वासन और उसे किसी प्रकार के आवास का लाभ नही मिला। पीड़ित ने बताया की वह कहीं मजदूरी कर रहा था और वही उसकी दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना में पीड़ित का पैर टूट गया और अब उसके पास आय का कोई दूसरा साधन भी नही है। पीड़ित के कई छोटे छोटे बच्चे व बच्चियां है जिनका पेट भरना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वह घर बनवाने में असमर्थ है। एक मंडई में वह गुजारा कर रहा था लेकिन बीते बरसात में मंडई भी गिर गई। अब पीड़ित ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर मामले की जांच करके एक आवास की मांग की है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इनका आवास की लिस्ट में नाम आ गया है और जल्द ही इन्हें आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता नीरज तिवारी ने मदद का आश्वासन दिया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Azamgarh News: मदियापार के मनचले को अतरौलिया रोडवेज से किया गया गिरफ्तार
Next: Pratapgarh News: आबकारी निरीक्षक ने शराब के ठेकों का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d