संवाददाता नूर मोहम्मद
बुढ़नपुर क्षेत्र के जीएसएस पीजी कॉलेज कोयलसा के छात्रों ने कालेज के पूर्व प्राचार्य के ख़िलाफ़ बुढ़नपुर तहसील परिसर में किया विरोध प्रदर्शन छात्रों का आरोप है कि हम सभी छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य द्वारा पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही के चलते 5000 छात्र-छात्राएं इस वर्ष छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे इसकी जानकारी जब छात्रों में हुई तो छात्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया पूर्व छात्र अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य जयप्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा कालेज के प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन दिया कि 2 दिन में टीम गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
इस बात की जानकारी जब प्रबंध तंत्र को हुई तो उन्होंने प्राचार्य पर दबाव बनाया और कहा कि किसी भी तरह की जांच की बात करते हैं तो उसके पहले आप को बर्खास्त कर दिया जाएगा यह बात जब छात्रों को पता चली तो छात्रों ने महाविद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ व पूर्व प्राचार्य के खिलाफ तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी से न्याय की मांग की छात्रों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाए उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक यादव प्रत्याशी आदर्श यादव अशोक यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रतिनिधि इंद्रजीत कुमार धर्मेंद्र यादव पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव पूर्व अध्यक्ष रामावतार पांडे छात्र नेता जिम्मी सिंह पूर्व अध्यक्ष रवि यादव ज्ञानेंद्र चौरसिया रमेश यादव कुलदीप राजभर सहित अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।