संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता
आजमगढ़ में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के मुद्दे को ले कर विरोध में एक बार फिर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर विरोध प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे न्याय का विकेंद्रीकरण का सत्ता का घिनौना खेल करार दिया। वहीं दूसरी तरफ जनपद के सभी 8 तहसीलों के बार के अधिवक्ता ग्रामीण न्यायालय के पक्ष में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आम जनता की समस्या को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण न्यायालय की योजना बनाई है।लेकिन ग्रामीण न्यायालय स्थापना को लेकर जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और यह विरोध काफी समय से चल रहा है। इधर एक हफ्ते में इस मुद्दे ने कुछ ज्यादा ही तूल पकड़ लिया है। इसी के चलते आज सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा चौराहे पर चक्का जाम प्रश्न किया गया। इस मामले में बार एसोसिएशन के मंत्री देवनारायण शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण न्यायालय की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है उन्होंने आम जनता और तहसील स्तर के वकीलों से आवाहन किया है कि वह सरकार के भ्रम में ना पड़े। आज ठीक लग रहा लेकिन कल इसकी हकीकत पता चल जाएगी।