संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज 01 दिसंबर को गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति की ओर से हेल्थ चेकअप व चिकित्सा कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व बेटियों ने जोर शोर से हेल्थ चेकअप कराया। और कार्ड बनवाएं। गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति समाज हित के कार्य हमेशा करती रहती है। महिला व बेटियों ने गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति की प्रशंसा की और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति से आज काफी लोग जुड़े भी और लोगों ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुशील वर्मा जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति हमेशा समाज के कार्य करती रहेगी और आने वाले समय में गुरु गोरखनाथ का मंदिर व गौशाला माननीय मुख्यमंत्री जी से बनवाने की व्यवस्था करेगी और आज प्रदेश अध्यक्ष जी ने सरकार से आग्रह किया है आने वाले समय में बच्चों की फीस निर्धारित की जाए बिजली बिल करोना कॉल के माफ किए जाए और महंगाई कम की जाए बेरोजगारों को रोजगार मिले और जितनी भी गरीब बहन बेटियां हैं उनकी शिक्षा व शादी की जिम्मेवारी सरकार की तरफ से उठाई जाए। शोभाराम कसाना जी दीपक पाल जी रामशरण सैनी जी रवि कुमार जी संदीप वर्मा जी सुधा शर्मा जी ज्योति वर्मा जी मुकेश वर्मा जी आदि लोग उपस्थित रहे। महिला स्वास्थ्य कर्ता डॉ पायल यादव डॉक्टर काजल यादव आरती चौहान नीलम विशाखा विपिन जी आदि मौजूद रहे गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति इन सभी लोगों का अभिनंदन व आभार व्यक्त करती हैं।