Etawah News : जनपद में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित की जाए- जिलाधिकारी

मनोज कुमार राजौरिया इटावा। जिले के चकरनगर तहसील क्षेत्र में चंबल नदी में बाढ़ के हालात तथा यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर से पचनद उफान मार रहा है, इसके मद्देनजर इसके आसपास के गांवों में बाढ़ की आशंका ग्रामीणों को सताने लगी है। कई जगह मार्ग जलभराव के शिकार होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
जिलाधिकारी जे. बी. सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के संबंध में एवं बाढ़ चौकियां स्थापित किए जाने के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
एसडीएम चकरनगर को आवश्यक निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने की आशंका के तहत 11 बाढ़ चौकियां स्थापित करके निगरानी शुरू कर दी जाए। इन गांवों के ग्रामीणों के लिए राशन की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। पचनद में चंबल और यमुना नदी से बीते दो दिनों में सैलाब सा आ गया है, पचनद के आसपास के इलाके में जल तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई गांवों के आवागमन के रास्ते नदी का रूप धारण कर चुके हैं।
◆ कहां-कहां बनी 11 बाढ़ चौकी
तहसील कार्यालय चकरनगर,
प्राथमिक विद्यालय इमलिया,
प्राथमिक भरेह,
प्राथमिक गढाकास्दा,
प्राथमिक कचहरी,
प्राथमिक अनेठा,
प्राथमिक बंसरी,
प्राथमिक बिड़ौरी,
पूर्व माध्यमिक सिडौस,
प्राथमिक विण्डवा खुर्द
प्राथमिक विद्यालय मर्दानपुर में बाढ़ नियंत्रण चौकी स्थापित की गई हैं।