Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: यूपीयूएसमएस के उच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू का लोकापर्ण
  • Breaking News

Etawah News: यूपीयूएसमएस के उच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू का लोकापर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 8 October 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20211008-WA0090

संवादाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के शिशु एवं बाल रोग विभाग के उच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू का लोकापर्ण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने किया। उच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू राज्य सभा सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा दिये गये सांसद निधि से किया गया। लोकापर्ण अवसर पर संयोजक कोविड-19 एवं नॉन कोविड अस्पताल डा0 एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, वित्त नियन्त्रक विजय कुमार श्रीवास्तव, शिशु एवं बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 (डा0) राजेश कुमार यादव, डा0 आईके शर्मा, नोडल आफिसर कोविड-19 पीडियाट्रिक अस्पताल डा0 दिनेश कुमार, डा0 गणेश कुमार वर्मा, डा0 अस्तित्व सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Etawah News: UPUSMS Upgraded Pediatric ICU Dedicatedउच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू के लोकापर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि उच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू में 100 बेडे्ड कोविड पीआईसीयू है। जिसमें 50 बेड आईसीयू एवं 50 बेड एचडीयू/आईसोलेशन के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उच्चीकृत यह पीडियाट्रिक आईसीयू बच्चों के इलाज के लिए जरूरी सभी आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों से परिपूर्ण है तथा इस उच्चीकरण का लाभ व्यापक रूप से आस-पास के लगभग 10-12 जनपदों के बच्चों के इलाज में मिलेगा। शिशु एवं बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 (डा0) राजेश कुमार यादव ने बताया कि उच्चीकृत पीडियाट्रिक आईसीयू के सभी बेडों पर आक्सीजन, मानीटर्स सिरिंज पम्प की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 30 बेडों पर वेन्टिलेटर्स तथा 10 एचएफएनसी/बाईपेप/सीपेप उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज में व्यापक मदद मिलेगी।

नोडल आफिसर कोविड-19 पीडियाट्रिक अस्पताल डा0 दुर्गेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीने से विश्वविद्यालय के सभी विभागों के जूनियर एवं सीनियर चिकित्सकों एवं अन्य नर्सिग व पैरामेडिकल स्टाफ को पीडियाट्रिक वार्ड एवं आईसीयू में कैसे इलाज करना है, बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे नर्सिंग टीªटमेंट किस तरह दिया जाये इन सभी चीजों को लेकर प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: सड़क से गुजर रहे ट्रक में फंसे जर्जर झूलते विद्युत तार टूटकर गिरे बस पर,हादसा बचा
Next: अम्बेडकरनगर न्यूजःविद्युत करेन्ट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d