संवाददाता मनोज कुमार
आज जसवंतनगर में नेशनल हाइवे स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क ग्राम दुढहा में संत सम्राट रविदास जी महाराज की प्रतिमा का पूजन एवं स्थापना का अनावरण कार्य मुख्य अतिथि माननीय शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विधायक जसवंतनगर के द्वारा आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि संत सम्राट रविदास जी महाराज भारत के उन महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता, भाईचारा पर जोर दिया।

संत रविदास जी मीराबाई के गुरु थे मीरा बाई अपने गुरु से काफी प्रेरित थी। उन्होंने कई बार मीरा की जान बचाई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश के लोगों को संविधान दिया जाति पांती, छुआछूत, ऊँच-नीच के भेद को मिटाने का काम किया। आज के आयोजन के विशेष अतिथि अनुज यादव मोंटी ब्लॉक प्रमुख जसवंतनगर रहे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रामेश्वर दयाल ने किया। इस मौके पर महावीर सिंह यादव, प्रोफेसर ब्रजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी), गोपाल गुप्ता एवं समिति के सदस्यगण गंगाराम, राधेश्याम, श्रीमती अंजू देवी, रामौतार, प्रमोद आदि उपस्थित रहे