Etawah News: Student Environment Parliament successfully organized in Exhibition Pandal
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्रदर्शनी पंडाल में छात्र पर्यावरण संसद का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है जिसमें छात्र-छात्राएं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान निकालते हैं और वे सभी समाधान प्रस्ताव के रूप में पारित होकर अधिकारियों के पास जाते हैं जिन पर वर्ष भर कार्य होता है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण की चिंता की और इनके संरक्षण के बारे में सुझाव भी दिए। प्रस्ताव भी पारित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इटावा में आयोजित पर्यावरण छात्र संसद जैसे अनूठे कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना की। डीएफओ अतुल कांत, केके डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ विद्या कांत तिवारी, पर्यावरणविद डॉ राजीव चौहान ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के संयोजक कैलाश यादव, संजय सक्सेना, माधवेंद्र शर्मा श्रीमन नारायण तिवारी ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ कवि डॉ राजीव राज ने किया। इस अवसर पर डीएफओ श्री अतुल कांत शुक्ला जी एवं एसडीएम सदर श्री विक्रम सिंह राघव जी तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

