दिलीप कुमार इटावा: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ कोरोना योद्धा के रूप कई अधिकारियों/कर्मियों की सेवा को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। इस कठिन समय में सबसे अधिक मुश्किल हालातों का सामना करते हुए ये सभी लगातार अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसी क्रम में श्री राम यादव तहसीलदार ताखा इटावा का कोराना योध्दा के रुप में कर्मचारी शिक्षक वे. एसोसिएशन उ.प्र.की ओर से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव यादव, प्रान्तीय महामंत्री अरविंद धनगर, विशिष्ट सदस्य प्रान्तीय कार्य.धर्मवीर यादव विटटू, प्रान्तीय उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, प्रांतीय प्रचार मंत्री आकाश प्रताप सिंह ,राहुल शर्मा तहसील इकाई उपाध्यक्ष इटावा ने तहसीलदार साहब को प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में सोसल डिस्टेसिंग का अनुपालन किया गया।
ताखा तहसीलदार श्री राम ने कहा कि हमने अपने दायित्व को भली-भांति निभाया, इस बात की खुशी है। उन्होंने कहा कि जब भी हमारी सेवाओं की विभाग को कोविड-19 के लिए आवश्यकता होगी, तो वे तैयार हैं।