Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News:  सपा कार्यकताओं ने जसवंतनगर तहसील में धरना दिया, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
  • Breaking News

Etawah News:  सपा कार्यकताओं ने जसवंतनगर तहसील में धरना दिया, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

जनवाद टाइम्स इटावा 15 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210715-WA0119

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: स्थानीय सपा नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखी चुनावों में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए नामांकन से रोके गए प्रत्याशियों वाले जनपदों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा हेतु दोबारा चुनाव की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन यहां एसडीम नंद प्रकाश मौर्य को सौंपा है।
सपा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विद्याराम यादव व नगर अध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में सैकड़ा भर कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर लगभग घंटे भर तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि सत्तासीन भाजपा द्वारा विपक्ष के प्रत्याशी प्रस्तावकों समर्थकों व महिलाओं के साथ शर्मनाक घटनाओं से जाहिर है कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की बात बेमानी साबित हुई और कई जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी अपनी खुली मनमानी की है। सपा प्रत्याशी समर्थकों पर हमलों के साथ नामांकन के दिन चीर हरण जैसे कृत्य किए गए। सैकड़ों ब्लॉकों में सपाइयों को नामांकन नहीं करने दिया गया। विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा से लोकतंत्र शर्मसार और कलंकित हुआ है।

Etawah News:  SP workers staged a sit-in in Jaswantnagar tehsil, submitted a memorandum to the SDM
ज्ञापन में सपा नेताओं ने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, देश में किसानों को गन्ने का भुगतान तत्काल करने, काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने, पेट्रोल रसोई गैस डीजल की बढ़ती महंगाई रोके जाने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिए जाने, प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर रोक लगाने जाए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे रोके जाने, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को तत्काल बहाल करने के अलावा पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमलों पर रोक लगाए जाने की मांग भी की है।
इस दौरान मोहित सनी यादव, लक्ष्मीकांत चौरसिया, उमाकांत दुबे, रवि शंकर यादव, रामऔतार यादव, मनीष सिंह, नीरज यादव, बल्लू यादव, अनिरुद्ध यादव, सरोज देवी सभासद, जहांआरा, संजीव कुमार गुप्ता, मोहम्मद इलियास सिद्दीकी, रवि यादव, नसीम सिद्दीकी, चंद्रशेखर इत्यादि सैकड़ा भर सपाई मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: देहात के केन्द्रों पर हुआ टीकाकरण
Next: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने की आत्महत्या

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d