Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गौशाला में लगातार हो रही गौ मौतों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओ में रोष।

जनवाद टाइम्स इटावा 28 November 2021
Etawah News: Rage among Samajwadi Party leaders over the continuous cow deaths in the Gaushala.

Etawah News: Rage among Samajwadi Party leaders over the continuous cow deaths in the Gaushala.

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर के अंतर्गत पिपरेंदी गांव में बनी गौशाला में लगातार हो रही गौ मौतों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता गौशाला पहुंचे और योगी सरकार मुर्दाबाद मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं सरकार को जमकर कोसा। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विद्याराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव, नगर अध्यक्ष नीरज यादव व महासचिव उमाकांत दुबे टिल्लू सहित अन्य पार्टीजनों का आरोप था कि उक्त गौशाला में गाय भूख प्यास से लगातार मर रही हैं व उनके मृत शरीर को कुत्ते नोंच नोंच कर खा रहे हैं और बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृत गौ वंश को दफनाया जा रहा है। योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के बावजूद गौशालाओं में चारे भूसे तक की व्यवस्था नहीं है। 40 गायों के बीच में सिर्फ दो ढाई कुंटल भूसा मौजूद होने पर सपा नेताओं ने खासी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि गौशालाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया और लूट खसोट अभी तक जारी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इन गायों की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे तहसील व जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

सिसहाट ग्राम पंचायत की इस गौशाला की देखरेख करने वाले राजपाल ने बताया कि करीब तीन महीने से वे यहां काम कर रहे हैं। गाय अक्सर बीमार हो जाती हैं उनकी मौत होने पर बिना पोस्टमार्टम करवाए ही दफना दिया जाता है। उन्होंने आधा दर्जन गायों की मौत होना स्वीकार किया है। एक और मृत गाय को कुत्तों ने नोंच खाया था जबकि दूसरी गाय मरने की कगार पर थी। प्रधान पति सुरेंद्र सिंह का कहना था कि बीमार गायों को देखने के लिए पशु चिकित्सक आते हैं। चारे भूसे के लिए बजट नहीं मिल पा रहा है वह घर से ही खर्च कर रहे हैं। भूसे की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि डिमांड लगी हुई है और भूसा आ जाएगा। वहां मौजूद पंचायत सचिव ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। इस मामले में खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Ambedkernagar News: टांडा में भाजपा का सदस्यता व नए मतदाता बनाने के चलाया अभियान।
Next: Etawah News: सर्दियों में भी पर्याप्त पानी पियें और फल सब्जियां भी जरूर खायें: डॉ श्रीति सिन्हा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.