Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी पर गांव के लोग असमंजस में ।
  • Breaking News

Etawah News: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी पर गांव के लोग असमंजस में ।

जनवाद टाइम्स 7 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
PicsArt_02-07-10.18.57

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर ग्राम जगसौरा के मजरा नगरिया नाह में एक विधवा पेड़ से मृत अवस्था में लटकी मिली। वह सरकारी स्कूल में रसोईया थी, मृतका सरला देवी 65 वर्ष अपने पति रमेश चंद  की मृत्यु के बाद से इसी नगरिया में रहती थी   रविवार सुबह 9 बजे नगरिया  नाह में पगडंडी के किनारे खड़े घने पेड़ों के बीच खड़े एक पतले पेड़ से उसका शव लटकते ग्रामीणों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी । थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।  मौका मुआयना के बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के अनुसार  सरला  को सुबह 7 बजे के करीब  भैंस का दूध दोहते देखा गया था ।इसके 2  घण्टे बाद  ही फर्लांग भर दूर ही पेड़ पर लटकती उसकी लाश पाई गई।

वह वहां तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हुई । क्या उसने आत्महत्या की? यह  प्रश्न अभी अनुत्तरित है।  उसकी एक बेटी दिबियापुर में रहती है । खबर सुनकर सभी दोपहर तक घर पर आ गए थे। मृतका पड़ोसी गांव नगरिया भाट में स्थित परिषदीय स्कूल में रसोईया का काम कर अपनी गुजर बसर करती थी।  हत्या या आत्महत्या की गुत्थी पर गांव के लोग असमंजस में थे । लोग चर्चा कर रहे थे कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती और किसी ने हत्या भी की तो क्यों  की। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस प्रकरण से पर्दा हटाने की उम्मीद की जा रही है। इस घटना  के संबंध में कोई तहरीर  नहीं दी गई थी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: शासन प्रशासन को गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व पदुमपुर में एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए आगामी 21 तारीख तक समय देते हुए कम्हरिया घाट पर आयोजित सर्वदलीय बैठक हुई सम्पन्न।
Next: मेरठ न्यूज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी का विशेष अभियान।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d