Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया
  • Breaking News

Etawah News: महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201128-WA0048

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्य स्मृति में उनके परिनिर्वाण दिवस पर , जसवंतनगर डॉ धर्मेंद्र कुमार के आवास पर ज्योतिबा राव फुले को श्रद्धांजलि दी गई l इस अवसर पर कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि महान भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, लेखक, दार्शनिक की पुण्यतिथि पर हमें उनके आदर्शों सिद्धांतों को ध्यान में रखना उचित होगा l गैर बराबरी समाज में महिला उत्थान, शूद्र उत्थान, विधवा उत्थान के लिए उन्होंने शिक्षा की अलख जगा कर समाज के एक बहुत बड़े वर्ग का उत्थान करने का कार्य किया l ऐसे महान युग परिवर्तक का समाज हमेशा ऋणी रहेगा l
डॉ धर्मेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फुले दंपत्ति( ज्योतिबा राव फुले तथा सावित्रीबाई फुले) ने अस्पृश्य समझी जाने वाली 50 फ़ीसदी आबादी अर्थात महिलाओं को शिक्षित करने के लिए 1854 में पहला विद्यालय खोला था, फुले दंपत्ति भारतीय समाज की गैर बराबरी व्यवस्था के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने हक वंचित समाज, महिलाओं, समाज की अभिशप्त बनी विधवाओं के लिए उनके उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया l सितंबर 18 73 में सत्यशोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा राव फुले को हम उनके परिनिर्वाण दिवस 28 नवंबर 2020 उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं l डीआर दोहरे, इफ्तिकार मिर्जा, नरेश प्रताप सिंह धनगर एडवोकेट, सतीश शाक्य ,अटल बिहारी, दीपक राज, मोहम्मद हाशिम खान ने समाज प्रबोधक, विचारक, महिला उद्धारक, दार्शनिक ज्योतिबा राव फुले को पुष्प समर्पित कर उनके आदर्शों उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया l

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Vaishali News: चार सूत्री माँगो के समर्थन मे दिया धरना।
Next: Vaishali Bihar: भीषण सड़क हादसे मे दो संगे भाइयो की दर्दनाक मौत,सरकार से मृतक के आश्रित के नौकरी देने की मांग।

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d