Etawah News: On the initiative of MP Ramshankar Katheria, Bharthana station got approval for two trains
ब्यूरो संवाददाता
इटावा : बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ रामशंकर कठेरिया की पहल पर भरथना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव के लिए भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी। सांसद की मांग पर अब दिल्ली हावड़ा मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस का 7 अगस्त से ठहराव किया जायेगा। सांसद गोमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे।
बता दें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व इटावा से बीजेपी सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के प्रयास के चलते भारतीय रेलवे ने अब फरक्का व गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के भर्थना स्टेशन पर ठहराव के लिए मंजूरी दे दी है। भर्थना व आसपास के क्षेत्र की ग्रामीण जनता की मांग पर डॉ रामशंकर कठेरिया काफी वक़्त से प्रयासरत थे कि भर्थना स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस व फरक्का एक्सप्रेस का स्टॉपेज कर दिया जाए। इसी मांग को लेकर इटावा सांसद ने रेल मंत्री और अधिकारियों से पत्राचार कर गोमती व फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनों के भर्थना स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। आज रेलवे प्रबंधन ने इन दोनों ट्रेनों के भर्थना स्टेशन पर ठहराव पर स्वीकृति दे दी है।
7 अगस्त को डॉ रामशंकर कठेरिया दिल्ली से गोमती एक्सप्रेस में बैठकर शाम 5 बजे भर्थना स्टेशन पहुंचेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे। साथ ही भर्थना स्टेशन पर जनता को सम्बोधित करेंगे।
