Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News: सपा छोड़ बसपा में शामिल कुलदीप गुप्ता “संटू”, सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी घोषित

संवाददाता: महेश कुमार

इटावा: करीब चार दशक से प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए हुए हैं। इटावा के सैफई गांव से निकले एक पहलवान ने प्रदेश के राजनीतिक दिग्गजों को चुनावी मैदान में पछाड़ा तो जिले का रुतबा काफी बढ़ गया। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का क्षेत्र इटावा अब चुनावी रंग में डूब चुका है। यहां पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Etawah News: Kuldeep Gupta "Santu" joined BSP leaving SP, declared BSP candidate from Sadar Vidhan Sabha

नामाकन से पूर्व इटावा में मजबूत सपा को विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू सपा छोड़ बसपा में शामिल हो हुए। सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेहद करीबी है कुलदीप गुप्ता। इसे इटावा से अखिलेश यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण नाराज चल रहे थे। बसपा में शामिल होते ही मौके की तलाश में इटावा सदर विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे।

Etawah News: Kuldeep Gupta "Santu" joined BSP leaving SP, declared BSP candidate from Sadar Vidhan Sabha

कुलदीप गुप्ता ने कहा कि यदि सपा गठबंधन के किसी व्यक्ति को चाहे रघुराज सिंह शाक्य हो या हरि किशोर तिवारी या कोई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को टिकिट दिया जाता तो वो साथ खड़े होते लेकिन पार्टी ने एक निष्क्रिय कार्यकर्ता को टिकिट दे दिया जिसकी बजह से वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। कुलदीप गुप्ता संटू ने सपा से इस्तीफा देकर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही बसपा हाई कमान ने इटावा सदर विधानसभा सीट से कुलदीप गुप्ता संटू को प्रत्याशि घोषित कर दिया।

इटावा की सदर विधानसभा सीट पर सपा का लंबे समय तक कब जा रहा है। 1993 से लेकर 2017 तक इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वर्चस्‍व तोड़ाा। भाजपा की सरिता भदौरिया ने सपा के कुलदीप गुप्ता संतू को मात दी थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सरिता भदौरिया को 91234 वोट मिले, जबकि कुलदीप गुप्ता को 73892 वोट मिले। वहीं 2012 में इस सीट से सपा के रघुराज सिंह शाक्य विधायक थे। 2002 से 2007 में सपा के ही महेंद्र सिंह राजपूत विधायक रहे।

 

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स