संवाददाता आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर : चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस संस्थान) जसवंतनगर के तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विकसित भारत की ओर भारत का अभियान 2047 : उपलवधियां एवं चुनौतियों विषय पर किया जा रहा है। सेमिनार का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) जितेन्द्र कुमार शर्मा निदेशक बुंदेलखंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनिरिंग एंड टेक्नोलॉजी झाँसी उपस्थिति रहे, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ जगदीश नारायण पुरवार, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रयागराज, डॉ उमेश होलानी जी जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार द्ववेदी, निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद सी एस जे एम यूनिवर्सिटी कानपुर, चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमेन डॉ बृजेश चंद्र यादव, प्रबंधक निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव, डॉ रिपुदमन सिंह पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर, निदेशक, सेमिनार के आयोजक सचिव डॉ. संदीप पाण्डेय प्रबंध समिति से अशांक हनी यादव व प्राचार्य डॉ जितेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रो. (डॉ.) विनय कुमार पाठक कुलपति छत्रपति शाहू जी महाराज नें सेमिनार में ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति रहे जो महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। सेमिनार में कई शोधार्थिओं द्वारा शोधपत्र भी प्रस्तुत किये गए, सेमिनार हाल में प्रो. (डॉ.) महेंद्र सिंह प्राचार्य के के पी जी कॉलेज इटावा, प्रो. (डॉ.) श्याम पाल सिंह प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय इटावा, प्रो. (डॉ.) शैलेन्द्र शर्मा, प्राचार्य चौ चरण सिंह महाविद्यालय हैंवरा इटावा तथा डॉ. अजय दुबे, प्रो. (डॉ.) ओम कुमारी विभागाध्यक्ष केमिस्ट्री के के कॉलेज इटावा, डॉ. अवधेश सिंह पूर्व कूटा महामंत्री डी ए वी कॉलेज कानपुर, डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह पी. पी. एन कॉलेज कानपुर, डॉ रमा शंकर यादव के के कॉलेज इटावा, प्रो. (डॉ.) फ़तेह बहादुर सिंह यादव, उपप्राचार्य चौ चरण सिंह पीजी कॉलेज हैंवरा इटावा, प्रो. (डॉ.) पी. के. राजपूत, डॉ मनोज कुमार यादव जनता महाविद्यालय बकेवर इटावा, जिला इटावा व कानपुर के कई महाविद्यालयों से कई शिक्षाविद उपस्थिति रहे। सेमिनार में स्मारिका का विमोचन आये हुए अथितियों द्वारा किया गया सेमिनार का संचालन, सेमिनार संयोजक असि. प्रोफेसर रिषीपाल सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर विभागाध्यक्ष नितिन आनंद जी, असि. प्रोफेसर डॉ आस्था त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, रक्षा, अजय कुमार, हिमांशी, रागिनी, आसिफ, डॉ यादुवेन्द्र यादव, डॉ दिनेश कुमार, की सक्रिय भूमिका रही।