Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: मैं तो वोट डालने जाउंगी, चाहे लोग लाख बोलिया बोले
  • Breaking News

Etawah News: मैं तो वोट डालने जाउंगी, चाहे लोग लाख बोलिया बोले

जनवाद टाइम्स इटावा 8 February 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: I will go to vote even if people speak lakhs of words

Etawah News: I will go to vote even if people speak lakhs of words

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक कर रही है। लोगों में गीत- संगीत, नुक्कड़ नाटक- मैं तो वोट डालने जाउंगी, चाहे लोग लाख बोलिया बोले, रंगोली, पेंटिंग आदि के माध्यम से आमजन में आत्मविश्वास जागृत कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस प्रयास का स्थलीय निरीक्षण श्रुति सिंह जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान विकास खंड बढपुरा के कांधनी कम्पोजिट विद्यालय एवं जसवंत नगर के मलाजनी में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी मतदाताओं को बिना लालच, दबाव, पक्षपात या स्वार्थ के मतदान करना का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने आठो ब्लॉक के समूह की महिलाओं से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। जनपद में वोटिंग प्रतिशत 95 से ऊपर कराने में सहयोग करने की अपीलकी।

Etawah News: I will go to vote even if people speak lakhs of words

संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाएं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लगी है। निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने प्रशासन चुस्त दुरुस्त है, मतदाता निर्भीक हो कर मतदान के दिन मतदान करने जाए। बृजमोहन अंबेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने समूह की महिलाओं द्वारा जनपद भर में किये जा रहे कार्यक्रमों की मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि शत प्रतिशत मतदान हो। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय और प्रवीण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन प्रबंधक डॉ नंदकिशोर साह ने किया।

Etawah News: I will go to vote even if people speak lakhs of words

महिलाओं ने आकर्षक रंगोली और मतदाताओं को प्रेरित करने वाले पोस्टर बनाई, जिसकी जिलाधिकारी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। आईपीआरपी वंदना, रीमा, रूबी ने मतदाताओं को जागरूक करने वाली गीत गाई। इससे सभी महिलाए झूमने लगी। “मैं तो वोट डालने जाउंगी, चाहे लोग बोलिया बोले।” वही सहायक अध्यापिका शशिप्रभा, रीता, सरोजा देवी ने भी गीत से सबको प्रेरित कर दिया। मौके पर जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय, संतोष कुशवाहा, जितेश श्रीवास्तव, बीडीओ मनू लाल यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य अहसान अहमद व राबिया बेगम, सहायक अध्यापक विष्णु सिंह, नीरज कुमार, संध्या तोमर, लतिशा गुप्ता, अमित कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक सौरभ पांडेय, रिंकू बाबू, दशरथ सिंह, रीनू, ज्योति, आईपीआरपी स्तुति, नीलम, सरिता, संध्या मौके पर मौजूद रही। कार्यक्रम के उपरांत समूह की महिलाओं और स्कूल के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़:नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल रैली को संबोधन किया गया
Next: Etawah News: ग्राम जुगौरा में मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली रैली

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d