संवाददाता महेश कुमार
आज दिनांक 08.03.2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों पर महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में तथा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गांव में जाकर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जानकारी दी गई साथ ही महिला एवं छात्राओं को कोई भी परेशानी या समस्या होने पर आत्म रक्षार्थ गुर सिखाए गए तथा पुलिस को तत्काल सूचित करने के लिए बताया गया।