Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : जिले में मिला पहला कोरोना मरीज मिलने के बाद पूरा प्रशासन हाईअलर्ट

जनवाद टाइम्स 12 April 2020
IMG_20200413_002031

 

मनोज कुमार राजौरिया : विश्व में फैली कोरोना महामारी से अब तक बचते आ रहे जिले में भी एक मरीज निकल आया। जसवंतनगर तहसील क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव निकलने से जिले में हड़कंप मच गया। टेस्ट रिपोर्ट में इसके पाजिटिव निकलने से जिला प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया और मरीज को कानपुर के सरसौल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया। जबकि उसके पूरे परिवार को यहां आइसोलेशन में भर्ती करके उनके सैंपल लिए गए। मरीज ने खांसी बुखार होने पर खुद ही 10 अप्रैल को जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड सैंपल दिया था।

IMG 20200413 002031

तहसील के गांव नगला भगत के रहने वाले 40 साल के धर्मवीर सिंह कुछ दिनों से खांसी बुखार से पीड़ित था। इस पर उसने 10 अप्रैल को जिला अस्पताल पहुंचकर अपना ब्लड सैंपल दिया था। उसके सैंपल की रविवार की शाम को रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। आनन फानन में प्रशासनिक अफसरों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गांव जाकर युवक को कब्जे में ले लिया और उसको कानपुर स्थित सरसौल में बनाए गए मंडल स्तरीय कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया। साथ ही उसके परिवार के सभी पांच सदस्यों माता पिता, पत्नी व दो बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके उनके सैंपल लिए गए। वहीं पूरे गांव को सील कर दिया गया। अब इस गांव में अगले आदेशों तक न तो कोई आएगा और न ही गांव से कोई बाहर जाएगा। जिले में कोरोना का मरीज निकलने से गांव में हड़कंप सा मचा हुआ है। सभी सशंकित हैं कि कहीं वे भी तो चपेट में नहीं हैं। उधर कोरोना का मरीज मिलने से जिले के अन्य इलाकों में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। सभी दहशत में दिखाई दे रहे हैं। अब तक लोग मजे से कह रहे थे कि जिले में कोई कोरोना मरीज नही है, वे भी शाम के बाद से घरों से नहीं निकले।
मरीज की नही है ट्रैवल हिस्ट्री
कोरोना पाजिटिव निकला धर्मवीर पिछले कई महीनों से गांव से बाहर नहीं गया है। इसके बाद भी उसका पाजिटिव निकलना अधिक चिंता का विषय है। जिला प्रशासन भी इस बात से अधिक गंभीर है कि ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि गांव में लाक डाउन के बाद दिल्ली से चार, नोयडा से तीन व लखनऊ से एक व्यक्ति आकर गांव में अपने घरों में रुके हैं।
पूरे गांव की होगी स्क्रीनिंग
नगला भगत में कोरोना पाजिटिव मरीज निकलने के बाद जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की संक्रमण से संबंधित टीम ने डेरा जमा लिया है। टीम ने गांव के एक एक घर की स्क्रीनिंग रविवार की रात से ही शुरू कर दी। स्क्रीनिंग सोमवार तक पूरी की जाएगी और जो भी संदिग्ध मिलेंगे उनके सैंपल लिए जाएंगे। सीडीओ राजा गणपति आर, सीएमओ डा.एनएस तोमर, एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, एसीएमओ डा.श्रीनिवास, डिप्टी सीएमओ डा.वीरेंद्र सिंह, डब्लूएचओ के डा.चेतन शर्मा, संक्रामक रोग के प्रभारी डा.विनोद शर्मा ने गांव वालों से बातचीत भी की और मरीज के बारे में जानकारी ली। साथ ही अन्य गांव वालों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
10 को भेजे गए थे 41 सैंपल
10 अप्रैल को जिला अस्पताल से 41 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इनमें से एक मरीज धर्मवीर पाजिटिव निकला है। जबकि 32 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 8 के सैंपल फेल हो गए, अब इनके सैंपल फिर से लिए जाएंगे।
जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगला भगत में रहने वाला एक युवक का सैंपल लेकर टेस्ट को भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसको कानपुर के सरसौल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया है। जबकि उसके परिवार के अन्य लोगों को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। गांव में स्क्रीनिंग की जा रही है और पूरे गांव को सेनेटाइज कराया जा रहा है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री का भी पता किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Etawah News : समाज कल्याण अधिकारी के घर बंधक बनाकर हुई लूट का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Etawah News : पुलिस ने गांवों में 200 लोगों को बांटे मास्क

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260401-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0011
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। बेतिया में तांगा चालकों का विरोध प्रदर्शन: चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूरों पर हमले रोकने की मांग

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0009
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज में मानव तस्करी निरोधक जागरूकता कार्यक्रम: NCW और RPF की पहल से सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0005
  • Breaking News

काशी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई दिशा, काशी विश्वनाथ–महाकाल कॉरिडोर से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

जनवाद टाइम्स 1 April 2026

Latest News

  • Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • Bihar News। बेतिया में तांगा चालकों का विरोध प्रदर्शन: चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूरों पर हमले रोकने की मांग
  • प्रयागराज में मानव तस्करी निरोधक जागरूकता कार्यक्रम: NCW और RPF की पहल से सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत
  • काशी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई दिशा, काशी विश्वनाथ–महाकाल कॉरिडोर से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन
  • इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.