Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News : डीएम-एसएसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया
इटावा: शुक्रवार की दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कैदियों की बैरकों को खंगलवाने के साथ ही बंदियों, कैदियों की समस्याओं को जान उनके शीघ्र निस्तारण को भी जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

शुक्रवार की दोपहर जिला अधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी आकाश तोमर पूरे अमले को साथ लेकर जैसे ही जिला कारागार के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आमद करा अधिकारियों को जेल परिसर के भीतर ले जाया गया।

बताया जाता है कि यहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदियों की बैंरकों को खंगलवाने के साथ ही बंदियों, कैदियों की समस्याओं को जानकर उनके शीघ्र निस्तारण को जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा महिला सेल और बाल बंदी गृह की व्यवस्थाओं को भी जांचा परखा गया।

 

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स