Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: कस्बा बसरेहर में बीएसएनएल के टावर की विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन काटे जाने से बीएसएनएल सेवाएं एक सप्ताह से वाधित।
  • Breaking News

Etawah News: कस्बा बसरेहर में बीएसएनएल के टावर की विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन काटे जाने से बीएसएनएल सेवाएं एक सप्ताह से वाधित।

जनवाद टाइम्स 30 October 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: BSNL services for a week were suspended due to disconnection of power connection of BSNL tower at Kasba Basrehar.

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा

इटावा:  स्थानीय कस्बा बसरेहर स्थित बीएसएनएल टावर मोबाइल सेवा विगत 1 सप्ताह से अधिकारियों की लापरवाही के कारण सफेद हाथी बने हुए खड़े हैं जिससे दर्जनों गांव बीएसएनएल सेवा चालू ना होने के कारण प्रभावित हैं। बसरेहर टेलिफोन एक्सचेंज मोबाइल सेवा 1 सप्ताह से बंद है जिससे ग्रामीण क्षेत्र जैसे बिशुनपुर लोहरई, लोकनाथपुर, रमपुरा, नगला छती, बनकटी, बादरीपूठ, बसरेहर, आशा नंदपुर, टीकमपुर, बहादुरपुर, मोहब्बतपुर, शाहजहांपुर, अकबरपुर, शंकरपुर, नगला मेहंदी, लुधपुरा, बमनपुरा,सराय मलपुरा सहित दर्जनों गांव के उपभोक्ता बीएसएनल टावर ना आने के कारण अपने गैस सिलेंडर बुक नहीं करा पा रहे है, दूरदराज के रिश्तेदारों से त्योहार पर बात भी नहीं हो पा रही है सरकारी सीयूजी नंबर पर भी शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।

Etawah News: BSNL services for a week were suspended due to disconnection of power connection of BSNL tower at Kasba Basrehar.

कस्बा में स्थित बैंकिंग सेवाएं भी आम जनता को सरवर ना होने के कारण अपनी सेवाएं सुचारू रूप से नही दे पा रही है तथा पोस्ट ऑफिस में होने वाला आधार कार्ड का काम भी बाधित है, बीएसएनल इंटरनेट सेवा 1 सप्ताह से पूर्णता बंद है विभाग की लापरवाही आम जनता की जेब पर भारी पड़ रही है जिसका कोई समाधान विभाग के पास दिखाई नहीं पड़ रहा है आम उपभोक्ताओं ने जनपद बीएसएनएल की उच्च अधिकारी टीडीएम से भी अपनी बात रखी उन्होंने भी आम जनता की तकलीफों को यह कह कर नजरअंदाज कर दिया कि सरकारी काम है तथा समस्या का समाधान निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बीएसएनएल के पीड़ित उपभोक्ता बीएसएनएल नेटवर्क सेवा बहाल नहीं होती है तो मजबूरन टेलीफोन एक्सचेंज बसरेहर पर धरना देने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जनपद इटावा के बीएसएनएल अधिकारियों की होगी। समय रहते बीएसएनल की सेवाएं तत्काल आम जन मानष के लिये शुरू करवाये जिससे त्योंहारो के इस मौसम में किसी भी व्यक्ति का मनोवल बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित होने के कारण कम नही होना चाहिए।
*जनवाद टाइम्स ने जब इस प्रकरण पर जनपद इटावा के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की तो जानकारी मिली कि पूरे जनपद में 9 बीएसएनएल के टावरों के विद्युत कनेक्शन ही काट दिए गए है, जिसका मुख्य कारण विद्युत बिल का भुगतान न होना है। आगे आश्वासन भी दिया गया कि 2 से 3 दिन में भुगतान कर दिया जाएगा और नेटवर्क आम जनता को मिलना शुरू हो जाएंगे।*

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा दुकान से हुयी चोरी का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
Next: Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस संग ग्राम प्रधानों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक संपन्न

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d